जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप

रतासी चौराहा बहरीपुर रोड नहर के पास यस यस फिटनेस एवं यस यस साड़ी महल

जौनपुर। क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रतासी चौराहा, बहरीपुर रोड नहर के पास स्थित यस यस फिटनेस एवं यस यस साड़ी महल पर निःशुल्क Naturopathy Health Checkup & Awareness Camp का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर 20 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में आधुनिक नेचुरोपैथी उपकरणों के माध्यम से बिना ब्लड सैंपल लिए स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श भी दिया जाएगा। विशेष रूप से यस यस फिटनेस में आने वाले बच्चों को उनके स्वास्थ्य और फिटनेस के अनुरूप आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में Naturopathy Specialist डॉ. सत्येंद्र मिश्रा एवं उनके सहयोगियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों से शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

स्थान: रतासी चौराहा, बहरीपुर रोड, नहर के पास, यस यस फिटनेस एवं यस यस साड़ी महल
दिनांक: 20 सितंबर, रविवार
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
आयोजक: अखिलेश कुमार मिश्र, यस यस फिटनेस एवं यस यस साड़ी महल
संपर्क: 6392694804