जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

सिगरामऊ के माधव पट्टी से निकली विश्वकर्मा प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा

पुष्प-अक्षत की वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

सिगरामऊ/जौनपुर। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और आरती के बाद शुक्रवार को सिगरामऊ क्षेत्र के माधव पट्टी में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा के साथ निकाला गया। यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प एवं अक्षत की वर्षा कर प्रतिमाओं का स्वागत किया। घरों और दुकानों के सामने खड़े श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिला-पुरुष एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे रास्ते 'विश्वकर्मा बाबा की जय' के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-थिरकते हुए भगवान विश्वकर्मा को भावपूर्ण विदाई देते नजर आए। इससे पहले पूरी रात भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा।

विसर्जन यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए आदि गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर के समीप मेंढा घाट पहुंची, जहां नियमानुसार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष विश्वकर्मा, धीरज विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र उर्फ मखोधर विश्वकर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, रामजतन विश्वकर्मा, मयाशंकर मिश्र, मुन्नू मिश्रा, छोटे मिश्रा, हरिराम मिश्रा, मोतीलाल मिश्रा, यज्ञनारायण मिश्र, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, डॉ. हरिनारायण मिश्र, विनय पंडित, बीडीसी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।