यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
नौपेड़वा यूनियन बैंक शाखा ने ग्राहकों संग केक काटकर 52 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
नौपेड़वा यूनियन बैंक शाखा ने ग्राहकों संग केक काटकर 52 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही बैंक का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों की बदौलत ही आज यूबीआई देश के पांच प्रमुख बैंकों में स्थान रखता है। मुख्य प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक उपभोक्ता ही किसी शाखा की रीढ़ है ऐसे में ग्राहकों के योगदान को हम महत्व देते है। हेड अभिषेक कुमार ने बैंक और ग्राहकों के आपसी समन्वय बनाये रखने की बात कही।
शाखा प्रबंधक विजय कुमार ने उच्चाधिकारियों एवं बैंक में पहुंचे दर्जनों उपभोक्ताओं के प्रति आभार जताया। संचालन सुरभि सैनी ने किया। बैंक कर्मियों ने शाखा ग्राहकों, वीसी संचालको को सम्मानित किया। इस दौरान उप शाखा प्रबंधक राजीव रंजन, अमित कुमार, सौवीक मंडल,अजीत सिंह, अजय उपाध्याय, सुरेंद्र यादव, अशोक कुमार, संतोष यादव समेत उपभोक्ता रत्नाकर सिंह, शिवश्याम सिंह, प्रभाकर सिंह, विनय जायसवाल, परमानंद जायसवाल, पप्पू जायसवाल, ललित सहित दर्जनों ग्राहक मौजूद रहें।