जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

घर से निकली 14 वर्षीय बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा*

परिजनों ने पुलिस टीम का जताया आभार, हो रही सराहना

सिंगरामऊ। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिंगरामऊ पुलिस ने घर से नाराज होकर निकली 14 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार 16 सितंबर 2026 की रात करीब नौ बजे पीआरवी 8447 को सूचना मिली कि इनामीपुर-केशवपुर मार्ग पर एक बालिका परेशान हालत में मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने लाई और महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल प्रिया शर्मा व मनोरमा की देखरेख में रखा।

पूछताछ में बालिका ने अपना नाम डिंपल उर्फ अंशिका (14), पुत्री इन्द्रेश, निवासी महदा, थाना सिंगरामऊ बताया। उसने बताया कि वह शाम करीब सात बजे घर से नाराज होकर बिना बताए निकल आई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसकी दादी सुदामा और ग्राम प्रधान रवि मौर्या थाने पहुंचे। बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मो. इमरान और पीआरवी 8447 की टीम शामिल रही।