जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

सिंगरामऊ क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा विश्वकर्मा पूजन

पूजा पंडालों में सजाई जा रहीं भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं, शाम को विद्युत झालरों से जगमगाएगा क्षेत्र*

सिंगरामऊ। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की जा रही है। इंजीनियरिंग वर्क, मशीनरी एवं विभिन्न तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के साथ ही विश्वकर्मा समाज के लोगों में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं, जहां भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजन किया जा रहा है।

पूजा को लेकर पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम होते ही विद्युत झालरों की रोशनी से पूजा स्थल जगमगाएंगे। आयोजकों की ओर से पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, तथा सामाजिक कार्यकर्ता दिव्य प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान हुकुम यादव एवं विनय कुमार शर्मा ने बताया कि आज विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी दीपदान का आयोजन किया जाएगा। इनमें विभिन्न घाट, अन्नपूर्णा केंद्र, मेंढ़ा-इमलिया क्षेत्र, आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था वाले केंद्र, एमडीएम स्थल, आरसीसी सेंटर, पंचायत भवन, सुलभ शौचालय, गोमतेश्वर महादेव मंदिर के समीप गोमती तट, राम-जानकी मंदिर तथा बाबा गोलादैत श्मशान घाट सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

इसके अलावा सिंगरामऊ राजघराने के गौरीशंकर धाम एवं स्वयंभू महादेव मंदिर में भी दीपदान का आयोजन किया गया है। धार्मिक स्थलों पर होने वाले दीपदान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। शाम के समय दीपों और विद्युत झालरों की रोशनी से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय नजर आएगा।