जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

*सोशल मीडिया में भगवान राम के उपर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में,

खुटहन पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार*

जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और भगवान राम को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी के संबंध में कार्रवाई करते हुए विशुनपुर निवासी 20 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र नन्हेलाल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में चालान किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक रविप्रकाश सिंह, आरक्षी अमित सिंह और आरक्षी विपिन जायसवाल शामिल रहे।