जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : ऑपरेशन सजग के तहत सोनपुरा में पुलिस की चौपाल, सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

*गांव की सुरक्षा में जनता बनेगी पुलिस की ताकत थानाध्यक्ष के हुई बैठक*

प्रतापगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सजग” के तहत आसपुर देवसरा थाना पुलिस ने नगर पंचायत ढकवा के वार्ड नंबर 8 सोनपुरा तृतीय में बैठक की। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने नगरवासियों से संवाद कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गांव और कस्बों की सुरक्षा में आमजन की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस और जनता के आपसी समन्वय से असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। *पुलिस संवाद के दौरान दुकानदारों ने बताया नगर पंचायत ढकवा द्वारा लगाई गई सुल्तानपुर रोड पर स्ट्रीट लाइट विगत कई महीनो से जल नहीं रही है। रोड पर अंधेरा रहता है जो किसी दिन लूट और चोरी का कारण बन सकता है। जिस पर थानाध्यक्ष ने नगर पंचायत ढकवा अधिशासी अधिकारी अमित सिंह से बात की और दुकानदारों की समस्या से अवगत कराया* बैठक में ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव, रामगंज चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह सहित नगरवासी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।