जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

*15 सितंबर से पूरे माह चलेगा विद्युत अनुरक्षण कार्य,

बीच-बीच में बाधित रहेगी सप्लाई*:-सिगरामऊ उपखंड अधिकारी (शोएब अंसारी)

सिंगरामऊ, जौनपुर। विद्युत व्यवस्था को बेहतर एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा 15 सितंबर 2026 से पूरे माह क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आवश्यक विद्युत कार्य किए जाने के कारण बीच-बीच में विद्युत आपूर्ति बाधित रह सकती है।

उपखंड अधिकारी, सिंगरामऊ जौनपुर ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की डालियों एवं लताओं की छंटाई-कटाई, ढीले तारों को कसने, टेढ़े विद्युत पोलों को सीधा करने, खराब केबल बदलने, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस करने तथा अर्थिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने सहित विद्युत से संबंधित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनुरक्षण कार्य के दौरान संभावित विद्युत कटौती को देखते हुए बिजली रहने के समय ही पानी एवं अन्य आवश्यक घरेलू जरूरतों की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर पानी से संबंधित घरेलू परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विद्युत विभाग ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए अनुरक्षण कार्य आवश्यक है। इसे सफलतापूर्वक पूरा कराने में उपभोक्ताओं का सहयोग महत्वपूर्ण है।

उपखंड अधिकारी शोएब अंसारी सिंगरामऊ जौनपुर ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करने की अपील की है