जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

भैंस को बचाने तालाब में उतरे वृद्ध की डूबने से मौत

परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मलूकपुर निवासी दयाशंकर सिंह (68) की भैंस अचानक तालाब में चली गई। उसे बाहर निकालने के लिए दयाशंकर सिंह तालाब में उतर गए। इसी दौरान वह गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।*संवाददाता अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*