जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
सुल्तानपुर : राजस्व टीम पर हमले का पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार* श्रीराम-जानकी रामलीला का भव्य शुभारंभ यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को विवरण में गलती सुधारने का मिलेगा मौका* सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार व लेखपाल घायल* प्रतापगढ़ : 286 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से सम्पन्न* प्रतापगढ़ : दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग का शिकंजा*
जौनपुर

प्राथमिक विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सिगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कनकपुर का मामला

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कनकपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा से छेड़खानी के आरोप का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने विद्यालय में तैनात शिक्षक विकास यादव के खिलाफ सिंगरामऊ थाने में लिखित शिकायत दी है।

परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की तहरीर दी। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सिंगरामऊ थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्य ने सोमवार रात करीब आठ बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों, साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्रा से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।