जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : लूट के मुकदमे में ₹25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

कुंडा पुलिस ने गयासपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर दबोचा

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंडा पुलिस ने लूट के अभियोग में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त सुधाकर सरोज को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना हथिगवां के मुकदमे में वांछित इनामी अभियुक्त न्यायालय कुंडा की ओर से आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने लखनऊ-प्रयागराज मार्ग स्थित गयासपुर अंडरपास/टी-पाइंट के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद सफेद शर्ट और नीली जींस पहने एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुधाकर सरोज पुत्र पुत्तुन, निवासी ग्राम जमेठी, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष बताया। पुलिस के अनुसार वह थाना हथिगवां में दर्ज मु0अ0सं0 161/2026, धारा 309(6) बीएनएस में वांछित था और उसके ऊपर ₹25,000 का इनाम घोषित था। नियमानुसार उसे 14 सितंबर 2026 को पुलिस हिरासत में लिया गया।
अपराधिक इतिहास: अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुंडा में मु0अ0सं0 141/2025 धारा 303(2)/317(4)/317(2) बीएनएस तथा थाना हथिगवां में मु0अ0सं0 161/2026 धारा 309(6) बीएनएस के मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी: जामा तलाशी में पहने कपड़ों के अतिरिक्त कोई वस्तु बरामद नहीं हुई।