जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

खुटहन पुलिस ने10 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर:खुटहन पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी का चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सरायनसीब गांव निवासी सदानंद और लालमणि उर्फ लालमन यादव, लवायन निवासी मोलई…

जौनपुर:खुटहन पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी का चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सरायनसीब गांव निवासी सदानंद और लालमणि उर्फ लालमन यादव, लवायन निवासी मोलई और दुलार, राउतपुर निवासी राजमनी उर्फ राजमन, मेढ़ा निवासी रामजीत, श्यामलाल और रामराज, गभिरन निवासी आकाश पासवान तथा शेरापट्टी निवासी अमित यादव शामिल हैं।
आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।