जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

कर्तव्य में लापरवाही पर सरायख्वाजा थाने के छह पुलिसकर्मी निलंबित*

पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाहीसे पुलिस विभाग में अपरा तफरी का माहौल रहा।

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*
जौनपुर, 13 सितंबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह ने थाना सरायख्वाजा पर नियुक्त छह पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता तथा अभ्यस्त एवं दुस्साहसी अभियुक्तों की निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में—

1. उपनिरीक्षक गोविन्द मौर्या, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
2. उपनिरीक्षक खलीकुज्जमा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
3. मुख्य आरक्षी मनोज गोंड, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
4. मुख्य आरक्षी शशि प्रकाश सिंह, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
5. मुख्य आरक्षी धनन्जय यादव, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
6. आरक्षी अक्षय कुमार, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।

पुलिस विभाग के अनुसार, उक्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के साथ-साथ अभ्यस्त और दुस्साहसी अभियुक्तों की निगरानी में अपेक्षित सतर्कता न बरतने के संबंध में कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्रवाई को पुलिसकर्मियों में अनुशासन एवं कर्तव्य के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।