विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आयोजित
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का किया शुभारंभ
सिंगरामऊ। स्थानीय राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज परिसर स्थित कुंवर श्रीपाल सिंह सभागार में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आर.एन. त्रिपाठी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने हिंदू समाज से संगठित होकर देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई भक्तों ने अपने वक्तव्य दिए कार्यक्रम समाचार संकलन शाम तक चलता रहा।
वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक दायित्वों पर चर्चा की। बताया गया कि 29 अगस्त 1964 को विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी और तभी से प्रतिवर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर विभाग संयोजक सत्या शुक्ला, प्रखंड अध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला मंत्री महेंद्र सिंह, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख काशी महेंद्र शुक्ला, अंकित बरनवाल समेत विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।