सिगरामऊ थाने में S-10 ग्रुप की बैठक संपन्न थाना प्रभारी ने सदस्यों से सहयोग की, की अपील*
पुलिस और एस-10 ग्रुप के सहयोग से गांवों में विवादों पर लगेगा अंकुश*
*सिगरामऊ थाने में S-10 ग्रुप की बैठक संपन्न थाना प्रभारी ने सदस्यों से सहयोग की, की अपील*
*पुलिस और एस-10 ग्रुप के सहयोग से गांवों में विवादों पर लगेगा अंकुश*
सिंगरामऊ। गांवों में होने वाले छोटे-मोटे विवादों को आपसी बातचीत और सामंजस्य के माध्यम से स्थानीय स्तर पर सुलझाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस और एस-10 ग्रुप के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की देर शाम थाना परिसर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चयनित संभ्रांत नागरिकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में हर गांव से दस जिम्मेदार एवं संभ्रांत लोगों को एस-10 ग्रुप में शामिल किए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या ने कहा कि एस-10 ग्रुप का मुख्य उद्देश्य गांवों में उत्पन्न होने वाले छोटे विवादों को समय रहते आपसी समझ-बूझ और बातचीत के जरिए सुलझाना है, ताकि विवाद गंभीर रूप न ले सकें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल रहने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ अपराध की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। गांव के जिम्मेदार लोगों से अपेक्षा की गई कि वे किसी भी विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करें।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रधान ओंकारनाथ मिश्रा, प्रधान संजय सिंह, श्यामनारायण तिवारी, प्रधान रवि मौर्या, मुमताज खान, अध्यापक नरेंद्र यादव समेत क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।