सिगरामऊ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन
145 मरीजों की ओपीडी दर्ज वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा
सिगरामऊ में सरकार की मंशा के अनुरूप रविवार को सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरकार की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही
सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में महिला चिकित्सक डॉ. श्रुति पांडे ने मरीजों की जांच व उपचार किया। अभिषेक वर्मा के कक्ष में सबसे ज्यादा मरीज देखे गए यहां 145 मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई।
डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार, ठंड लगना ,सर्दी-जुकाम के मरीज काफी संख्या में बढ़ रहे हैं। कुछ मरीजों में कमजोरी के ज्यादा लक्षण दिखाई दे रहे हैं उन्होंने मरीजों सेउबाला पानी पीने ORS घोल का सेवन करने की सलाह दी है,
3 दिन से ज्यादा बुखार आने पर उन्होंने कहा कि जांच अवश्य कराये। घर में अगर किसी को बुखार है तो उसके संपर्क में कम आए मास्क का प्रयोग अवश्य करें।