जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
सुल्तानपुर : राजस्व टीम पर हमले का पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार* श्रीराम-जानकी रामलीला का भव्य शुभारंभ यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को विवरण में गलती सुधारने का मिलेगा मौका* सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार व लेखपाल घायल* प्रतापगढ़ : 286 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से सम्पन्न* प्रतापगढ़ : दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग का शिकंजा*
जौनपुर

चीनी के रेट को लेकर आये दिन विवाद

केंद्र व प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद नौपेड़वा, बक्शा, धनियामऊ जैसे बड़े बाजारों में किराना ब्यवसायियों ने वर्तमान में चीनी का रेट 49 से 50 रुपये में फुटकर विक्री

जौनपुर: नौपेड़वा, बक्शा थाना क्षेत्र के ग्रामींचल की दुकानों में चीनी के रेट को लेकर आये दिन विवाद हो रहा है। एक माह पूर्व खुदरा चीनी का मूल्य 70 रुपया किलो तक पहुँच गया था।
केंद्र व प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद नौपेड़वा, बक्शा, धनियामऊ जैसे बड़े बाजारों में किराना ब्यवसायियों ने वर्तमान में चीनी का रेट 49 से 50 रुपये में फुटकर विक्री शुरू कर दी है। वही क्षेत्र के सादनपुर पंचायत भवन के पास, विशेसरपुर, मई, सुजियामऊ के समीप छोटे दुकानदारों द्वारा चीनी आज भी धड़ल्ले से 60 रुपया किलो बेची जा रही है। ग्राम प्रधान मनीलाल यादव ने बताया कि दुकानदारों एवं ग्राहकों में आये दिन चीनी के रेट को लेकर विवाद हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार कह रही है कि चीनी का दाम पूर्वरत हो गया है दूसरी तरफ दुकानदार रेट कम करने को तैयार नही हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से जांच कराने की मांग की है।