थाना समाधान दिवस पर सिगरामऊ में पड़े पांच प्रार्थना पत्र
तहसीलदार बदलापुर योगेंद्र पांडे ने सुनी फरियादियों की समस्याएं मौके पर किसी मामले का नहीं हुआ निस्तारण
थाना समाधान दिवस पर पांच प्रार्थना पत्र, मौके पर किसी मामले का नहीं हुआ निस्तारण
सिगरामऊ। थाना सिगरामऊ परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर तहसीलदार बदलापुर योगेंद्र पांडे के नेतृत्व में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। समाधान दिवस के दौरान कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
प्राप्त शिकायतों में से किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार योगेंद्र पांडे ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित टीमों को मौके पर जाकर मामलों की जांच कर नियमानुसार निस्तारण करने तथा निस्तारण की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान थाना प्रभारी सिगरामऊ अखिलेश मौर्य, बदलापुर तहसील के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, बिजली विभाग के कर्मचारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।