जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

मारपीट की दो घटनाओं में छह के खिलाफ मुकदमा

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पट्टिदयाल गांव में दो महिलाओं से मारपीट:
पट्टिदयाल गांव निवासी श्रृंखला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर को वह घर का काम कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के राकेश, सोनू, भानु, मनभावती और रेशमा लाठी-डंडे लेकर उनके साथ मारपीट करने लगे।

शोर सुनकर उनकी जेठानी बिंदु बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में श्रृंखला और बिंदु दोनों घायल हो गईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जमीन के विवाद में महिला पर हमला:
दूसरी घटना तियरा गांव की है। यहां रहने वाली सुनीता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी हरिकेश यादव से जमीन पर कब्जे को लेकर उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि सात सितंबर को इसी विवाद को लेकर हरिकेश ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।