जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

84 फीसदी मतदान के साथ 76 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

शनिवार को होगी मतगणना सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं

जौनपुर। सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में कुल 3400 मतदाताओं में से 2854 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह चुनाव में करीब 84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान समाप्त होने के साथ ही अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे 76 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। अब सभी की निगाहें शनिवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।

अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी सात उम्मीदवार मैदान में रहे। मंत्री और सहमंत्री पद के लिए नौ-नौ प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। उपमंत्री और लेखा निरीक्षक पद पर चार-चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

शनिवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सहमंत्री, उपमंत्री, लेखा निरीक्षक और कार्यकारिणी सदस्य पदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतगणना पूरी होने के बाद दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)