जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना की कार्यशाला आयोजित*

उद्यमियों को खाद्य सुरक्षा, पैकेजिंग और गुणवत्ता सुधार के प्रति किया गया जागरूक*

प्रतापगढ़। आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार गुरुवार को विकास भवन सभागार में ‘एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना’ के अंतर्गत आच्छादित उद्यमियों के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी ने उद्यमियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, स्वच्छता तथा आधुनिक एवं आकर्षक पैकेजिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्पाद की गुणवत्ता के साथ खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन और बेहतर पैकेजिंग बाजार में उत्पाद की पहचान मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यशाला में उपायुक्त उद्योग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों, विभिन्न प्रशासनिक प्रतिनिधियों के साथ जनपद के प्रमुख उद्यमियों एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने उद्यमियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, उचित लेबलिंग, गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (GMP) तथा गुड हाइजीन प्रैक्टिसेज (GHP) के संबंध में विस्तार से तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया। उद्यमियों को उत्पादन प्रक्रिया में स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही निर्धारित मानकों के अनुरूप पैकेजिंग व लेबलिंग करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उद्यमियों ने ओडीओसी योजना से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। कार्यशाला में चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में खाद्य प्रसंस्करण एवं मिष्ठान उद्यमी उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला का समापन किया ग