जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
सुल्तानपुर : राजस्व टीम पर हमले का पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार* श्रीराम-जानकी रामलीला का भव्य शुभारंभ यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को विवरण में गलती सुधारने का मिलेगा मौका* सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार व लेखपाल घायल* प्रतापगढ़ : 286 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से सम्पन्न* प्रतापगढ़ : दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग का शिकंजा*
जौनपुर

खेत में मेड़ बांधते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक

मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

*संवाद :माता चरण पांडे*
जौनपुर। मोलनापुर गांव में गुरुवार दोपहर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

मोलनापुर गांव निवासी रामबरन चौहान का पुत्र सतीश कुमार (22) गुरुवार दोपहर खेत में मेड़ बांधने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज चमक और गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में सतीश आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। वहां सतीश को बेसुध पड़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों के मुताबिक, सतीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।