जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

गोमती नदी में मिला अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव*

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस भेजा

सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के कछोरा ग्राम पंचायत में गोमती नदी में गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के शरीर पर सफेद चेकदार शर्ट थी, जबकि नीचे नीले रंग का अंडरवियर पहने हुए था।

पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है। शव नदी में कैसे पहुंचा, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उक्त हुलिए के व्यक्ति के संबंध में किसी को जानकारी हो तो सिंगरामऊ पुलिस से संपर्क कर उसकी पहचान कराने में सहयोग करें। पुलिस ने बताया कि यह लगभग सात आठ दिन पहले की लाश है पहचान कराई जा रहीहै