जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जौनपुर/बक्सा में चोरी के मोबाइल का बड़ा नेटवर्क बेनकाब* प्रतापगढ़ : 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया* पीली नदी पर पुल के भूमिपूजन का शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, प्रतापगढ़: जनगणना-2027 और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की प्रेसवार्ता* बदलापुरखुर्द एवं रारीकला के स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस 251 कलशों की भव्य यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
जौनपुर

शाहगंज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

खंड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अभिभावकों व बच्चों का स्वागत

*शाहगंज (जौनपुर)।* बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शाहगंज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोरईकला शाहगंज के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में विकास खंड शाहगंज के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने मार्च पास्ट कर सभी का मन मोह लिया।

  प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक व रस्साकसी का आयोजन हुआ। सभी खेलों में बच्चों ने अनुशासन व खेल भावना का परिचय दिया। विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ी अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में शाहगंज ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह ने कहा कि 

बच्चों में पढ़ाई के साथ खेल भी उतना ही जरूरी है। खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना पैदा होती है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे किसी से कम नहीं हैं। उन्हें सिर्फ सही मंच और प्रोत्साहन की जरूरत होती है। आगे उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा है। आज पोरईकला के मैदान में बच्चों ने जो जोश दिखाया, वह काबिले तारीफ है। क्षेत्र पंचायत की ओर से खेल मैदानों व विद्यालयों के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

 खंड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अभिभावकों व बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि पैदा करना, उनकी छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें जनपद व मंडल स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास है कि पढ़ाई के साथ-साथ हर बच्चा खेल में भी आगे बढ़े और स्वस्थ व आत्मविश्वासी बने।

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।

 प्रतियोगिता रेफरी व्यायाम शिक्षक अरुणेश कुमार यादव रहे। 

जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रशांत मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नौनिहालों में खेल के प्रति रूचि बढ़ती है,साथ ही साथ धैर्य,संयम,और नेतृत्व के गुण विकसित होतें हैं।

  इस अवसर पर प्रधान फिरतू यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सह संयोजक डा अभिषेक सिंह, नोडल अशोक मौर्य, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, शजल सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, बुद्धिराम प्रमोद कुमार शुक्ल, नजमुद्दीन, दीप चन्द्र यादव, नागेश्वर यादव,फैजान अहमद,सुभाषचन्द्र तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, मन बहाल गुप्ता, पंकज सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, जीतेन्द्र गुप्ता, बदरुजमा, ज्योति श्रीवास्तव, शिवानी मौर्या, खुश्बू यादव, मोहम्मद खालिद, राजबहादुर यादव, रुपेश सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र यादव देवमणि त्रिपाठी, नेम चन्द्र, आदि सहित शिक्षक, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 निर्णायक मंडल में आशीष सिंह, अखण्ड प्रताप, सूर्य प्रकाश प्रजापति, वीरेंद्र यादव, राजेश निषाद, शैलेन्द्र सिंह, सुभाष, राम बहाल, सूर्य प्रकाश रहें।