सिंगरामऊ पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
7,070 रुपये बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
सिंगरामऊ, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ पुलिस ने मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7,070 रुपये नकद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में सिंगरामऊ पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना सिंगरामऊ में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 146/26, धारा 316(4) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्दन कुमार पुत्र नन्हक साहनी निवासी कौड़िया मोड़, थाना मधुबन, जनपद पूर्वी चंपारण (बिहार) को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7,070 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लच्छीराम राजभर, कांस्टेबल उत्कर्ष जायसवाल, रजत पाण्डेय एवं सतीश कसौधन शामिल रहे।