नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित* भारत " 3 माह संकल्प अभियान के *अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 02 अगस्त 2026 को " नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान" का शुभारंभ
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 02 अगस्त 2026 को " नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान" का शुभारंभ किया गया। इस राष्ट्र व्यापी पहल के अंतर्गत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा 'माय हेल्थ, माय प्राइड', 'फिट यूथ ', 'एडिक्शन-फ्री यूथ' और 'लाइफ स्किल्स मंथ' जैसे विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मंत्रालय द्वारा सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर को सातवें सप्ताह की गतिविधि के अंतर्गत 30/10/2026 को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चयनित किया गया। नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में साइकिल रैली/ दौड़, नशा मुक्त संदेश और संकल्प आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज 30 अक्टूबर को लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकाली गई। छात्र -छात्रायें 11बजे महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए। सभी लोग अपने हाथों में नशामुक्ति के स्लोगन लिखे पोस्टर लिए हुए थे। 11:30 बजे प्राचार्य प्रोफेसर अखंड प्रताप सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सम्मिलित छात्र नारे लगाते हुए जागरूकता कार्यक्रम करते हुए प्रमुख स्थान राम जानकी मंदिर पहुँचे। जहां पर एक गोष्ठी हुई। तत्पश्चात रैली महाविद्यालय के लिए वापस लौटी। वापसी में रैली भारत चिल्ड्रेन हास्पिटल के पास रूकी जहां पर डा. विकास सिंह ने रैली को संबोधित किया और बताया कि नशा हमे शारीरिक और आर्थिक रूप से तो क्षति पहुंचाता ही है हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है। ऐसे में हमें नशे से दूर रहना चाहिए और लोगों को भी दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वहीं पर छात्र-छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इसके पश्चात रैली महाविद्यालय परिसर में वापस आ गई। महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया गया। अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.जोरावर सिंह ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुमताज अहमद अंसारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.महेंद्र सिंह व महाविद्यालय परिवार से डाॅ.पूनम श्रीवास्तव,डाॅ.रागिनी सिंह ,डाॅ.किरन यादव,डाॅ. प्रियंका मौर्या, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री राजुल सिंह, श्री सुनील सिंह, विजय प्रकाश, राकेश पाल, शैलेश, हर्ष, शिवांग, शुभम,मनू,श्रेया,काजल आदि छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
