जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित* भारत " 3 माह संकल्प अभियान के *अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने पर जोर, 90 मरीजों को बांटा गया पोषाहार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सिंगरामऊ थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस* प्रतापगढ़ : मातृ-मृत्यु पर मंडलायुक्त सख्त, सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश* प्रतापगढ़: जिला कारागार में करवा चौथ की दिखी अनूठी छटा, 14 महिला बंदियों ने रखा व्रत* करवा चौथ के दिन टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप*
जौनपुर

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने पर जोर, 90 मरीजों को बांटा गया पोषाहार

ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की पहल, मरीजों को टीबी के लक्षणों, उपचार और सरकारी सुविधाओं की दी गई जानकारी

सिंगरामऊ, जौनपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने के उद्देश्य से ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से सराहनीय पहल की गई। समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर, सिंगरामऊ के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 90 टीबी मरीजों को पोषाहार वितरित किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह एवं संस्था के सहयोगियों ने मरीजों को पोषाहार प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में एसटीएस तरुण कुमार ने टीबी रोग के लक्षणों, बचाव, नियमित उपचार और सरकार की ओर से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टीबी का समय पर पता चलने और नियमित दवा लेने से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने मरीजों से उपचार बीच में न छोड़ने तथा पौष्टिक आहार लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित टीबी मरीजों के मोबाइल में टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही टीबी उन्मूलन अभियान में रुचि रखने वाले लोगों को वालंटियर के रूप में पंजीकृत कर अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुज सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से लालमणि मिश्रा, तौकीर अहमद, उषा यादव, किरण यादव, किरण सरोज, सद्दाम हुसैन, सूरज गौतम सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग करने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।