सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सिंगरामऊ थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस*
कार्यवाहक थाना प्रभारी तारकेश्वर दुबे ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा की दिलाई शपथ**
सिंगरामऊ, जौनपुर।** लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सिंगरामऊ थाने में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यवाहक थाना प्रभारी तारकेश्वर दुबे के नेतृत्व में थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यवाहक थाना प्रभारी तारकेश्वर दुबे ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित में किए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में सरदार पटेल का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। आपसी एकजुटता और भाईचारे के बल पर देश को मजबूत बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लच्छीराम राजभर, उपनिरीक्षक मायाराम, हेड कांस्टेबल पंकज त्रिपाठी, कांस्टेबल जितेंद्र प्रताप सिंह, सतीश कसौधन, सत्येंद्र यादव, रजत पांडे ,सौरभ सिंह, महिला कांस्टेबल मंशा यादव, अलका यादव, अमृता सिंह सहित थाने के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
