जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
यूपी चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा निर्देश, चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले मई रोड पर नाली के गंदे पानी में गिरे लोग प्रतापगढ़: किसान सम्मान निधि में 60 करोड़ के घोटाले का आरोप, तीन गिरफ्तार* कोइरीपुर में भरत मिलाप मेले की धूम, भव्य झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान* प्रतापगढ़: नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह बने निरीक्षक* सिंगरामऊ के देवेश दुबे का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर*
जौनपुर

मई रोड पर नाली के गंदे पानी में गिरे लोग

नौपेडवा के मई रोड पर नाली के गंदे पानी व अंधेरे में गाड़ी से गिरे लोग, जल जमाव और गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा

जौनपुर: बक्सा विकासखंड के नौपेड़वा बाजार स्थित मोहम्मदपुर (चेक इंग्लिश) मई रोड पर जलजमाव और गंदगी को लेकर पिछले 1 साल से लोगों में भारी आक्रोश है। नाली का पानी सड़क पर बहने से राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

​नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों का अपने ही घरों में जाना मुश्किल हो गया है।  

​अंधेरे और नाली के पानी में गाड़ी से गिरे लोग, कई चोटिल

​सड़क पर जलभराव और अंधेरा होने के कारण वाहन चालक नाली के पानी और गड्ढे में गाड़ी समेत गिर रहे हैं, जिससे कुछ लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।  

​गंदगी और जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है।  

​इलाके में फैल रही दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की पूरी संभावना और खतरा बढ़ गया है।  

​ मई मोड़ रोड पर स्ट्रीट लाइट न होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है।  

​अंधेरे के कारण लोग पानी और गड्ढों में गिरकर चोट खा रहे हैं।  लोगों ने कहा कि मई रोड पर 5 से 6 स्ट्रीट लाइट होना अति आवश्यक है!

​सफाई कर्मियों के न आने और प्रधान द्वारा सुनवाई न किए जाने से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।  

​पिछले 1 साल से इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया है।  

​प्रदर्शन व विरोध के दौरान अरुण मौर्य, विकास, शशि मिश्र, चंद्रकांत, वर्तमान बीडीसी विनोद जायसवाल, सुनील कुमार यादव, नूरजहां और रोहित सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।