जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
सिंगरामऊ के देवेश दुबे का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर* वाराणसी से लौटते समय अचानक बदलापुर पहुंचे यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण* सूदखोरी कर लोगों को प्रताड़ित करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई* प्रतापगढ़: बाभनपुर मारपीट कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई* प्रतापगढ़: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामभक्ति में सराबोर हुआ ढकवा* हैंडपम्प पर नहा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा
जौनपुर

वाराणसी से लौटते समय अचानक बदलापुर पहुंचे यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण*

निरीक्षण भवन में एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बुके भेंट कर किया स्वागत, पुलिसकर्मियों ने दी सलामी

बदलापुर, जौनपुर।** वाराणसी में आयोजित एयर शो कार्यक्रम से लौटते समय उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण रविवार शाम करीब चार बजे अचानक बदलापुर पहुंच गए। उनके अचानक आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में सक्रियता बढ़ गई।

बदलापुर स्थित निरीक्षण भवन पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बुके भेंट कर डीजीपी का स्वागत किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें औपचारिक सलामी दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं, क्षेत्राधिकारी बदलापुर तथा बदलापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पांडेय समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण भवन में कुछ देर विश्राम करने के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण सरकारी वाहन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके इस संक्षिप्त दौरे को लेकर पुलिस महकमे में हलचल बनी रही।