प्रतापगढ़: नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह बने निरीक्षक*
एसपी दीपक भूकर व सीओ नगर आशुतोष मिश्रा ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई*
प्रतापगढ़। नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह को उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अधिकारियों ने संतोष सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह निरीक्षक पद की नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। पदोन्नति को उनकी सेवा और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन · 336 × 280

