जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
सिंगरामऊ के देवेश दुबे का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर* वाराणसी से लौटते समय अचानक बदलापुर पहुंचे यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण* सूदखोरी कर लोगों को प्रताड़ित करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई* प्रतापगढ़: बाभनपुर मारपीट कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई* प्रतापगढ़: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामभक्ति में सराबोर हुआ ढकवा* हैंडपम्प पर नहा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा
जौनपुर

सूदखोरी कर लोगों को प्रताड़ित करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई*

बिना लाइसेंस ब्याज पर पैसा देने और तय मानकों से अधिक ब्याज वसूलने वालों के खिलाफ एसपी डॉ. यशवीर सिंह सख्त**

**जौनपुर।** जनपद में अवैध सूदखोरी और ब्याज के नाम पर लोगों को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस के ब्याज पर धनराशि उधार देने वाले तथा लाइसेंस होने के बावजूद निर्धारित मानकों और नियमों के विपरीत अत्यधिक ब्याज वसूलने वाले साहूकारों के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, यदि कोई साहूकार या सूदखोर कर्ज अथवा ब्याज की अदायगी न होने पर किसी व्यक्ति को धमकाता है, मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है या उसकी जमीन, मकान अथवा अन्य चल-अचल संपत्ति अपने नाम कराने के लिए अनुचित दबाव बनाता है, तो ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। अवैध रूप से संपत्ति पर कब्जा करने के प्रयासों के संबंध में भी उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

*पीड़ितों से शिकायत करने की अपील*

जौनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से सूदखोरी कर रहा है, निर्धारित सीमा से अधिक ब्याज वसूल रहा है अथवा कर्ज के नाम पर किसी को धमकाकर प्रताड़ित कर रहा है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ब्याज के दबाव में लोगों के आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाने की नौबत आने वाले मामलों को देखते हुए पुलिस ने ऐसे प्रकरणों में आगे आकर शिकायत करने की अपील की है।

पीड़ित व्यक्ति या मामले की जानकारी रखने वाला कोई भी नागरिक अपने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दे सकता है। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर **9454458196** पर भी पुलिस को सूचना दी जा सकती है।

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं की जांच के बाद तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।