जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
यूपी चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा निर्देश, चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले मई रोड पर नाली के गंदे पानी में गिरे लोग प्रतापगढ़: किसान सम्मान निधि में 60 करोड़ के घोटाले का आरोप, तीन गिरफ्तार* कोइरीपुर में भरत मिलाप मेले की धूम, भव्य झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान* प्रतापगढ़: नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह बने निरीक्षक* सिंगरामऊ के देवेश दुबे का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर*
जौनपुर

यूपी चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा निर्देश, चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले

एक जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों और गृह जिले में तैनात अफसरों को हटाने की तैयारी**

*लखनऊ/दिल्ली।** उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के तबादले के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत एक ही जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों तथा अपने गृह जिले में तैनात चुनावी अधिकारियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

निर्देशों के दायरे में जिला निर्वाचन अधिकारी, उपजिलाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार और इंस्पेक्टर सहित चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी शामिल होंगे। अधिकारियों के कार्यकाल की गणना के लिए **31 मई 2027 की अवधि को आधार** बनाया जाएगा।

चुनाव आयोग की इस पहल का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र बनाए रखना है। लंबे समय से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण से चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के पक्षपात की आशंका को कम करने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

आयोग के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी की जाएगी।