जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: जमीन के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार* प्रतापगढ़: खेत से लौट रही महिला के साथ छिनैती का आरोप, गले से चेन और लॉकेट छीने* सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 145मरीजों की ओपीडी शक्तिपीठ महाकाली धाम के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का भव्य लोकार्पण प्रतापगढ़ पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, भाजपा पर जमकर साधा निशाना* कोइरीपुर चौक पर रामलीला मंचन का शुभारंभ, लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: खेत से लौट रही महिला के साथ छिनैती का आरोप, गले से चेन और लॉकेट छीने*

रास्ते के पुराने विवाद में वारदात का आरोप, पीड़िता ने 112 पर दी सूचना; मौके पर पहुंची पुलिस*

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा किलाई में खेत से घर लौट रही एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गले की चेन और लॉकेट छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ खींचतान करते हुए वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किलाई गांव निवासी मोनी प्रजापति पत्नी हरिकेश कुमार प्रजापति का आरोप है कि वह खेत से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले उत्कर्ष गुप्ता ने उन्हें पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया और उनके गले से चेन व लॉकेट छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसका और पड़ोसी पक्ष का रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। महिला ने इसी पुराने विवाद के बीच चेन और लॉकेट छीनने की घटना का आरोप लगाया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया ने बताया। मारपीट की सूचना मिली है। छिनैती जैसी कोई बात सामने नहीं आई है मामले की जांच की जा रही है। जांच कर न्यायोचित करवाई की जाएगी।