जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
सिंगरामऊ के देवेश दुबे का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर* वाराणसी से लौटते समय अचानक बदलापुर पहुंचे यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण* सूदखोरी कर लोगों को प्रताड़ित करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई* प्रतापगढ़: बाभनपुर मारपीट कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई* प्रतापगढ़: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामभक्ति में सराबोर हुआ ढकवा* हैंडपम्प पर नहा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: बाभनपुर मारपीट कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

दयाशंकर वर्मा की मौत के मामले में इन्द्रभान पटेल गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद*

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाभनपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में दयाशंकर वर्मा की मौत के मामले में आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त इन्द्रभान पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को ग्राम बाभनपुर में पुराने विवाद को लेकर इन्द्रभान पटेल एवं उसके परिवार के लोगों ने पड़ोसी दयाशंकर वर्मा और उनके परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। इस घटना में गंभीर चोटें लगने के कारण दयाशंकर वर्मा की मृत्यु हो गई थी। मामले में थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा अपराध संख्या 274/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। 26 अक्टूबर को थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खटखटवा पुल के पास से वांछित अभियुक्त इन्द्रभान पटेल पुत्र रामआसरे पटेल, निवासी ग्राम बाभनपुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा अपने घर के पास तालाब किनारे अरहर के खेत की मेड़ पर घास में छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर डंडा बरामद कर विधिक प्रक्रिया के तहत कब्जे में लेकर सील कर दिया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया, उपनिरीक्षक सचिन कुमार पटेल, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल शिवम तिवारी एवं महिला कांस्टेबल अन्जू शामिल रहीं।