प्रतापगढ़ पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, भाजपा पर जमकर साधा निशाना*
बुलडोजर से पुष्पवर्षा, क्रेन से पहनाई गई माला; इंदिरा चौराहे पर सभा को किया संबोधित*
प्रतापगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के प्रतापगढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लालगंज बॉर्डर से लेकर इंदिरा चौराहे तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया, वहीं क्रेन के जरिए विशाल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इंदिरा चौराहे पर आयोजित सभा में उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आह्वान किया।एक नवंबर को रामलीला मैदान में लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई सभा को संबोधित करते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि आगामी एक नवंबर को रामलीला मैदान में लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि वह ज्ञानेश कुमार का बचाव क्यों कर रही है। उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार सामने आएं और जनता से माफी मांगें।
*सीटों के बंटवारे पर गठबंधन के नेता करेंगे फैसला*
इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीटों की संख्या और बंटवारे का फैसला गठबंधन के नेता करेंगे। इस संबंध में गठबंधन के स्तर पर ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आरएसएस के लोगों के विदेश जाने के मुद्दे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब आरएसएस के लोग देश के बाहर गए थे, तब देश की काफी फजीहत हुई थी।
*लालगंज बॉर्डर से इंदिरा चौराहे तक हुआ भव्य स्वागत*
आराधना मिश्रा के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लालगंज बॉर्डर से इंदिरा चौराहे तक जगह-जगह स्वागत के लिए कार्यकर्ता जुटे रहे। बुलडोजर से पुष्पवर्षा और क्रेन के माध्यम से माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। सभा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।



