जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामभक्ति में सराबोर हुआ ढकवा* हैंडपम्प पर नहा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा प्रतापगढ़: जमीन के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार* प्रतापगढ़: खेत से लौट रही महिला के साथ छिनैती का आरोप, गले से चेन और लॉकेट छीने* सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 145मरीजों की ओपीडी शक्तिपीठ महाकाली धाम के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का भव्य लोकार्पण
जौनपुर

हैंडपम्प पर नहा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा

तावाफार ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

नौपेड़वा: बक्शा थाना क्षेत्र के दरियागंज गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरियागंज गांव में 30 वर्षीय ट्रैक्टर चालक मोनू यादव खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर खड़ा कर उसकी खराबी ठीक कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक चालू होकर चलने लगा। पास में स्थित हैंडपंप पर नहा रहे संजय यादव उसकी चपेट में आ गए। वह ट्रैक्टर के पीछे लगे तावाफार की चपेट में भी आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने संजय यादव को मृत घोषित कर दिया