सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 145मरीजों की ओपीडी
वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों का दिखा असर
सिगरामऊ/जौनपुर। सरकार की मंशा के अनुरूप रविवार को सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, ठंड लगने तथा अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल पिछले आरोग्य मेले में जहां 72 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई थी वहीं इस बार कुल 145 ओपीडी दर्ज हुई
सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में महिला चिकित्सक डॉ. श्रुति पांडे पूजा त्रिपाठी एवं फार्मासिस्ट श्रीराम यादव ने 139मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं निशुल्कदवाएं उपलब्ध कराई
वहीं, जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ सुशील कुमार यादव, एनम मीरा यादव तथा वार्ड बाय मोने अली की देखरेख में 6मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई। मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार का कहर कम हुआ है, परंतु बदलते मौसम के कारण सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है