जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: जमीन के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार* प्रतापगढ़: खेत से लौट रही महिला के साथ छिनैती का आरोप, गले से चेन और लॉकेट छीने* सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 145मरीजों की ओपीडी शक्तिपीठ महाकाली धाम के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का भव्य लोकार्पण प्रतापगढ़ पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, भाजपा पर जमकर साधा निशाना* कोइरीपुर चौक पर रामलीला मंचन का शुभारंभ, लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक
जौनपुर

शक्तिपीठ महाकाली धाम के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का भव्य लोकार्पण

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया उद्घाटन, कार्यक्रम में जुटे क्षेत्र के गणमान्य लोग

*सिंगरामऊ, जौनपुर।** स्थानीय बाजार स्थित पौराणिक शक्तिपीठ महाकाली धाम के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का भव्य लोकार्पण बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने आचार्य पंकज मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-56 से महाकाली धाम जाने वाले मार्ग पर इस प्रवेशद्वार का निर्माण कराया गया है। इसके लोकार्पण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को धाम की भव्यता का नया स्वरूप देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कुंवर जय सिंह ‘जयबाबा’ उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुंवर मृगेंद्र सिंह ‘शिवबाबा’, ज्ञानंजय सिंह ‘अमित’, वरुण सिंह, शैलेष सिंह, पंकज सिंह, अंबुज तिवारी, विनोद तिवारी, मनोज, कनिष्ठ गिरी और शाश्वत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

**महाकाली धाम के प्रति श्रद्धालुओं में अटूट आस्था**

सिंगरामऊ स्थित पौराणिक शक्तिपीठ महाकाली धाम के प्रति क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के श्रद्धालुओं में भी गहरी आस्था है। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आगमन होता है। क्षेत्र के अनेक लोग विवाह सहित विभिन्न मांगलिक एवं शुभ कार्यों की शुरुआत मां महाकाली के दर्शन-पूजन और आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के कारण यह धाम लोगों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

नवनिर्मित प्रवेशद्वार से मंदिर की पहचान को और आकर्षक स्वरूप मिलने के साथ ही श्रद्धालुओं के बीच धाम की धार्मिक महत्ता भी नए रूप में दिखाई देगी।