जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गया महात्म्य श्रवण के बाद पितृ उद्धार के लिए गया रवाना हुए हरिनारायण शुक्ला सुल्तानपुर : कादीपुर चोरी का विरोध करने पर शिक्षक दंपती को फावड़े से काट डाला गांधी जयंती पर स्वच्छता का लिया संकल्प, प्रशिक्षणार्थियों ने चलाया सफाई अभियान बृजेश सिंह ने किया रामनन्दन सिंह व सोनापति देवी के प्रतिमा का अनावरण तेरहवीं पर स्व. कुंज बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, सिर में आई गंभीर चोट
जौनपुर

गया महात्म्य श्रवण के बाद पितृ उद्धार के लिए गया रवाना हुए हरिनारायण शुक्ला

गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई, पूरे गांव की परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद

सिंगरामऊ (जौनपुर)। क्षेत्र के जमऊपट्टी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव फिरोजपुर निवासी हरिनारायण शुक्ला ने अपने पितरों के उद्धार एवं मोक्ष की कामना से धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला पूरी करने के बाद गया धाम के लिए प्रस्थान किया। गया महात्म्य का श्रवण करने के पश्चात उन्होंने पितरों के निमित्त तर्पण एवं पिंडदान किया। इसके बाद कथा-बंधु बांधव एवं ग्रामीणों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

गया धाम प्रस्थान के अवसर पर गांव में भावुक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। गाजे-बाजे, बैंड और डीजे की धुन पर ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग नाचते-थिरकते हुए उनके साथ चले। हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालुओं ने पूरे गांव की परिक्रमा की। इस दौरान प्रत्येक घर में अक्षत डालकर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

प्रस्थान यात्रा का दृश्य देखते ही बन रहा था। यात्रा में सबसे आगे घोड़े चल रहे थे, जबकि पीछे डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर ग्रामीण उत्साह के साथ झूमते नजर आए। धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीयजन शामिल हुए। विदाई के समय कई लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने भावुक होकर उन्हें विदा करते हुए शीघ्र सकुशल वापसी की कामना की।

इस अवसर पर संगम शुक्ला, डॉ. प्रकाश शुक्ला, स्टेशन मास्टर गोपाल कृष्ण शुक्ल, मास्टर कल्लू, शुभम पांडेय, पुरोहित जगदीश मिश्रा, विवेक बीडीसी, संतोष शुक्ला, अनिल शुक्ला, लक्ष्मीकांत मिश्रा, हृदय नारायण, दिनेश, ध्रुव, रमेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*