जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
बृजेश सिंह ने किया रामनन्दन सिंह व सोनापति देवी के प्रतिमा का अनावरण तेरहवीं पर स्व. कुंज बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, सिर में आई गंभीर चोट सिगरामऊ जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 153 मरीजो का उपचार प्रतापगढ़ : बरसात में गिरे मकान के बाद भी नहीं मिली आर्थिक सहायता प्रतापगढ़ : पांच दिन से लापता युवक का शव पीली नदी में मिला, हत्या की आशंका
जौनपुर

बृजेश सिंह ने किया रामनन्दन सिंह व सोनापति देवी के प्रतिमा का अनावरण

विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोहा। विद्यालय के मेधावी छात्रों का सम्मान

सिकरारा (जौनपुर)।
सीहीपुर स्थित सोनानन्दन नीलदीप एकेडमी स्कूल परिसर में विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह के पिता रामनन्दन सिंह व माता सोनापति देवी के प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अनावरण हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोहा। विद्यालय के मेधावी छात्रों का सम्मान भी हुआ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि माता-पिता की मूर्ति स्थापित कर उनकी स्मृतियों को संजोना भारतीय संस्कृति का सर्वोच्च उदाहरण है। यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है। उनकी सेवा, सम्मान और स्मृतियों को संजोना ही हमारी असली परंपरा है। आज के भौतिकवादी युग में इस तरह का आयोजन समाज को नई दिशा देता है और युवा पीढ़ी को अपने जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है। मुझे खुशी है कि मैं इस अनूठी और संस्कारवान मुहिम का हिस्सा बना। विशिष्ट अतिथि बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि अपने माता-पिता के नाम पर मूर्ति स्थापित करके प्रदीप सिंह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगे। माता-पिता ही जीवन के प्रथम गुरु होते हैं, उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माता पिता के सम्मान में किया गया कोई भी कार्य समाज को संस्कार व कृतज्ञता का संदेश देता है। प्रधान ट्रस्टी व संचालक प्रदीप कुमार सिंह सफायर ने अभ्यागतों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में माता पिता की प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य बच्चो और आने वाली पीढ़ी में अपने माता पिता औऱ पूर्वजो के प्रति आदर भाव जागृत करना है।
मुख्य अतिथि ने मूर्तियों का अनावरण करने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। विद्यालय के संचालक ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, शशि मोहम सिंह क्षेम, प्रमुख विनय सिंह, सजल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, दुष्यंत सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन दीपक सिंह, रितुराज सिंह, शशि प्रकाश सिंह, मनोज सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन दीपक सिंह व आभार प्रधानाचार्य डा. राज सिंह व उप प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने किया।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*