जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
बृजेश सिंह ने किया रामनन्दन सिंह व सोनापति देवी के प्रतिमा का अनावरण तेरहवीं पर स्व. कुंज बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, सिर में आई गंभीर चोट सिगरामऊ जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 153 मरीजो का उपचार प्रतापगढ़ : बरसात में गिरे मकान के बाद भी नहीं मिली आर्थिक सहायता प्रतापगढ़ : पांच दिन से लापता युवक का शव पीली नदी में मिला, हत्या की आशंका
जौनपुर

तेरहवीं पर स्व. कुंज बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

सिकरारा के पत्रकार आकाश व एबीपी न्यूज के पत्रकार ( डिप्टी प्रोड्यूसर) रत्नेश मिश्रा के दादा थे ।

सिकरारा। क्षेत्र के कलवारी-शेरवा निवासी पत्रकार आकाश मिश्रा के दादा स्व. कुंज बिहारी मिश्रा की तेरहवीं पर रविवार को ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। कार्यक्रम में शीतला चौकिया धाम के महंत विनय त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, उद्योगपति एवं भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश, अमर उजाला के ब्यूरो प्रमुख अंकुर शुक्ला, न्यूज 24 के ब्यूरो प्रमुख कुंवर नीतीश, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे। सिकरारा क्षेत्र के पत्रकारों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर स्व. कुंज बिहारी मिश्रा को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ पत्रकार लल्लन उपाध्याय, शरद सिंह, सुशील सिंह, अरुण, शेरबहादुर, अंकित, मिथुन, सौरभ, मुकेश व मंगेश सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की। परिजनों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्रह्मभोज में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*