जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
बृजेश सिंह ने किया रामनन्दन सिंह व सोनापति देवी के प्रतिमा का अनावरण तेरहवीं पर स्व. कुंज बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, सिर में आई गंभीर चोट सिगरामऊ जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 153 मरीजो का उपचार प्रतापगढ़ : बरसात में गिरे मकान के बाद भी नहीं मिली आर्थिक सहायता प्रतापगढ़ : पांच दिन से लापता युवक का शव पीली नदी में मिला, हत्या की आशंका
जौनपुर

ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, सिर में आई गंभीर चोट

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर, सिगरामऊ पुलिस और स्थानीय लोगों ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

सिंगरामऊ (जौनपुर)।** थाना क्षेत्र के पहीतीयापुर पुल के पास स्थित इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर के समीप बने ब्रेकर पर रविवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घायल की पहचान बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अनिल कुमार निषाद (पुत्र लहुरी) के रूप में हुई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और सिंगरामऊ पुलिस की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ पहुंचाया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा और फार्मासिस्ट श्रीराम यादव ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त स्थान पर बने ब्रेकर से गुजरते समय बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे यह हादसा हुआ।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*