सिगरामऊ जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 153 मरीजो का उपचार
वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही
सिगरामऊ/जौनपुर। सरकार की मंशा के अनुरूप रविवार को सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, ठंड लगने तथा अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 153 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई।
सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में फार्मासिस्ट डॉ. श्रीराम यादव तथा महिला चिकित्सक श्रुति पांडे ने ओ पी डी में डॉ अभिषेक वर्मा का सहयोग किया,
वहीं, जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 9मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई। यहां डॉ. सुशील यादव, एएनएम मीरा यादव एवं वार्ड ब्वॉय मोने अली ने मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।
चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और ठंड लगने की शिकायत वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कई मरीजों में कमजोरी के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी महीने में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है,
चिकित्सकों ने कहा कि यदि घर में किसी सदस्य को बुखार होने पर उसके संपर्क में आने से बचें और आवश्यकता के अनुसार मास्क का प्रयोग करें। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनने तथा मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी गई।
