ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक; युवक की मौत
बक्सा में राजा ढाबा के पास हाईवे पर ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराई; महिला गंभीर घायल
बक्सा में राजा ढाबा के पास हाईवे पर ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई हादसे में बाइक सवार का महेंद्र कुमार गौतम की मौत हो गई जबकि उनके साथ बाइक पर सवार महिला मनीता गंभीर रूप से घायल हो गई पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है|
प्रतापगढ़ के गौरा माफी निवासी महेंद्र कुमार गौतम अपनी पड़ोसी मनीता पत्नी राजेश कुमार गौतम के साथ रिश्तेदार के यहां जा रहे थे| बताया गया कि राजा ढाबा हाईवे के पास सामने से मुड़ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई हादसे में दोनों घायल हो गए|
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नौपेड़वा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई, वहां डॉक्टरों ने महेंद्र गौतम को मृत घोषित कर दिया और मनीता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया|
पुलिस ने महेंद्र के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है| हादसे में शामिल ट्रैक्टर ट्राली को भी जब्त कर लिया गया है| और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है|


