बदलापुर खुर्द में महिलाओं ने रखा ज्युतिया व्रत
संतान की लंबी उम्र, सुख, समृद्धि, के लिए महिलाओं ने की पूजा
बदलापुर क्षेत्र के बदलापुर खुर्द, में शनिवार को ज्युतिया(जिवित्पुत्रिका)व्रत मनाया गया|
महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए पूजा की |सुबह से ही गांव में भक्ति का माहौल था| व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा स्थल पर इकट्ठा हुई और विधि विधान से पूजा की| उन्होंने फल फूल और प्रसाद चढ़ाकर संतान के अच्छे भविष्य की कामना की|
ज्युतिया व्रत को लेकर महिलाओं में काफी खुशी दिखी|
ग्रामीण इलाकों में इस त्यौहार का काफी महत्व है माताएं अपने संतान की लंबी उम्र परिवार की सुख शांति के लिए यह व्रत रखती हैं और शाम को एकत्रित होकर पूजा करती हैं|और किस्से कहानियां सुनाती हैं|
