जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में भाई दूज पर स्नेह और आध्यात्मिकता का संगम NH-731 पर भीषण सड़क हादसा सिंगरामऊ पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत* पेट्रोल पंप से 1.27 लाख रुपये लेकर नोजल मैन फरार, बहरीपुर में 12 नवंबर से सजेगा रामलीला का मंच, चार दिनों तक होगा भव्य मंचन
जौनपुर

25 हजार के इनामी पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर*

अपहरण, जबरन वसूली और लूट के मामले में फरार चल रहे सुरेरी के पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह*

जौनपुर। अपहरण, जबरन वसूली और लूट के मामले में फरार चल रहे सुरेरी के पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने पुलिस के दबाव के बीच न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बताया जा रहा है कि संबंधित मामले में नाम सामने आने के बाद से दिव्य प्रकाश सिंह फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच उन्होंने न्यायालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

मामले में पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

अपहरण और वसूली के मामले में थे वांछित

पूर्व थानाध्यक्ष के खिलाफ अपहरण, जबरन वसूली और लूट जैसे गंभीर आरोपों से संबंधित मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें वांछित घोषित किया था और गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अब न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।