जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 53.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी 25 हजार के इनामी पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर* बक्सा में चलाया गया, बिजली बिल वसूली अभियान ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव* रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6आरोपी गिरफ्तार* सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 194 मरीजों की ओपीडी
जौनपुर

ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव*

3 जुलाई से थे लापता परिजन कर रहे थे तलाश*

*सुइथाकला (जौनपुर)। सरपतहां थाना क्षेत्र के कोटिला गांव स्थित बगीचे में ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक संतोष गौतम (37) का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि संतोष गौतम जमौली में एस.के.एस. डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन करते थे। वह बीते 3 जुलाई की रात से लापता थे। परिजन उनकी काफी समय से तलाश कर रहे थे। सोमवार को कोटिला गांव स्थित बगीचे में उनका शव पेड़ से लटका मिलने की जानकारी हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।