जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 53.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी 25 हजार के इनामी पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर* बक्सा में चलाया गया, बिजली बिल वसूली अभियान ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव* रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6आरोपी गिरफ्तार* सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 194 मरीजों की ओपीडी
जौनपुर

रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6आरोपी गिरफ्तार*

दो पिकअप से क्रूरता पूर्वक लदी 10 भैंसें बरामद

*रामपुर (जौनपुर)। रामपुर थाना पुलिस ने बरसठी तिराहे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक लदी 10 भैंसों को बरामद किया। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान दोनों पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहनों में क्षमता से अधिक और क्रूरतापूर्वक तरीके से भरी गई 10 भैंसें बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कार्रवाई के तहत UP62CT 4761 और UP65FT 1972 नंबर के दोनों पिकअप वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। मामले में थाना रामपुर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।