जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 194 मरीजों की ओपीडी श्रीमद्भ भागवत कथा के पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई फायरिंग में घायल युवक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार आंधी-तूफान और बारिश से सिंगरामऊ में विद्युत व्यवस्था चरमराई* पत्रक पर जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित गिरफ्तार*
जौनपुर

सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 194 मरीजों की ओपीडी

वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी

सिगरामऊ/जौनपुर। सरकार की मंशा के अनुरूप रविवार को सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, ठंड लगने तथा अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 194 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई।

सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में फार्मासिस्ट डॉ. श्रीराम यादव ने ओ पी डी में डॉ अभिषेक वर्मा का सहयोग किया। मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। डॉ. अभिषेक वर्मा के कक्ष में सर्वाधिक 184 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। आज किसी महिला डॉक्टर के न होने की वजह से महिलाओं की भी ओपीडी की जिम्मेदारी डॉक्टर अभिषेक वर्मा के द्वारा की गई।

वहीं, जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई। यहां डॉ. सुशील यादव, डॉ मनीष मौर्य, एएनएम मीरा यादव एवं वार्ड ब्वॉय मोने अली ने मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और ठंड लगने की शिकायत वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कई मरीजों में कमजोरी के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। सिंगरामऊ प्रभारी ने बताया कि तूफान व सर्द हवाओं से टेंपरेचर नीचे गिरा है इससे सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

चिकित्सकों ने कहा कि यदि तीन दिन से अधिक समय तक बुखार बना रहता है तो आवश्यक जांच अवश्य कराएं। घर में किसी सदस्य को बुखार होने पर उसके संपर्क में आने से बचें और आवश्यकता के अनुसार मास्क का प्रयोग करें। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनने तथा मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी गई। अक्सर रविवार छुट्टी का दिन रहता था लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहल पर रविवार को भी जन आरोग्य मेले का आयोजन होने से लोगों में खुशी देखी जा रही है।